तस्वीरों में कैद यादें

तस्वीरों में कैद यादें – पुरानी तस्वीरें, कैमरा और आईना दर्शाती भावुक हिंदी कविता

तस्वीर और आईना

ज़रूरी था तस्वीर लेना भी,
आईना तो बस आज दिखाता है,
कल की हँसी, बीते लम्हे,
कहाँ कोई आईना बचा पाता है।

चेहरे की रंगत बदल जाती है,
मौसम अपना असर दिखाते हैं,
पर तस्वीरों में कैद वो पल,
सालों बाद भी मुस्कुराते हैं।

जो साथ थे, जो दूर हुए,
जो बातें अधूरी रह गईं,
एक तस्वीर चुपचाप मगर,
सब यादें फिर से कह गईं।

आईना सच तो दिखाता है,
पर सिर्फ़ इस पल का फ़साना,
तस्वीरें वक़्त की किताब हैं,
जिनमें छुपा है पूरा ज़माना।

इसलिए कुछ लम्हों को रोक लेना,
वक़्त की रफ़्तार से पहले,
क्योंकि यादें वक़्त की धूल में कहीं खो जाती हैं,
मगर तस्वीरें ख़ामोश रहकर भी बहुत कुछ कह जाती हैं। ✨📸

शब्दों में निःशब्द,
— राजेश्वरी
🧿💕

© Nihshabd by Rajeshwari

Comments

17 responses to “तस्वीरों में कैद यादें”

  1. aniruddhakaul Avatar

    Ati sundar!

    1. nihshabdblog Avatar

      Bahut-bahut dhanyawad, Aniruddha ji. 🤍
      It means a lot to me.✨

  2. Nageshwar singh Avatar

    मेरे पास भी शब्द नही हैं,,जितना सोचा उससे कही उच्च कोटि की प्रतिभा है आपमें ।,,हिंदी में आभास मिले मिले शब्दों में परिभाषा
    अनुभूति में वास मिले शांत हो सब जिज्ञासा ❤️❤️ ✨✨

    1. nihshabdblog Avatar

      शब्द तो मेरे थे, पर उनमें अर्थ आपके भावों ने भर दिए। हृदय से आभार आपका । ❤️🙏✨

  3. Vijay Srivastava Avatar

    राजेश्वरी जी,

    चित्र और दर्पण का यह द्वंद्व केवल स्मृति और वर्तमान का नहीं, बल्कि काल और चेतना का भी है। दर्पण क्षण का साक्षी है, पर चित्र उस क्षण के विलीन हो जाने के बाद भी उसकी अनुगूँज को संजोए रखता है। आपकी रचना पढ़ते हुए प्रतीत होता है मानो समय स्वयं अपने पदचिह्नों को मिटाते-मिटाते कहीं अनजाने में उन्हें सुरक्षित भी कर देता है।

    तस्वीरें वस्तुतः बीते हुए क्षणों का संग्रह नहीं, बल्कि उन अनुभूतियों की मौन शरणस्थली हैं जिन्हें शब्द पूर्णतः व्यक्त नहीं कर पाते। आपने स्मृति को जिस सूक्ष्मता से दृश्य और अदृश्य के बीच स्थापित किया है, वह पाठक को बाह्य से अधिक अपने अंतरलोक की यात्रा पर ले जाती है।

    “दर्पण रूप दिखाता है, पर चित्र उस रूप के पीछे छिपे समय का मौन इतिहास सँजोता है।”

    -विजय श्रीवास्तव

    1. nihshabdblog Avatar

      आपके सुंदर शब्दों ने मन छू लिया विजय जी। 🌷🦋
      मेरी छोटी-सी रचना को इतना स्नेह और गहराई से पढ़ने के लिए हृदय से धन्यवाद। आपकी सराहना और आत्मीयता मेरे लिए बहुत मूल्यवान है। 🙏🤍✨

  4. vermavkv Avatar

    बहुत सुंदर और भावपूर्ण रचना है। 🌸📸

    आपने “आईना” और “तस्वीर” के माध्यम से समय, स्मृतियों और भावनाओं के अंतर को बहुत ही कोमलता और गहराई से व्यक्त किया है। खासकर यह विचार कि आईना केवल वर्तमान दिखाता है, जबकि तस्वीरें बीते हुए पलों को हमेशा जीवित रखती हैं—दिल को छू जाता है।

    पूरी कविता में एक शांत-सी उदासी के साथ-साथ यादों की गर्माहट भी महसूस होती है। ✨

    बहुत सुंदर लेखन। 🙏🌿

    1. nihshabdblog Avatar

      आपके सुंदर और भावपूर्ण शब्दों के लिए हृदय से धन्यवाद वर्मा जी। 🙏🌸
      यह जानकर बहुत खुशी हुई कि तस्वीरों में संजोई यादों की गर्माहट और भावनाएँ आप तक पहुँच सकीं। सच ही तो है, तस्वीरें समय को रोक नहीं सकतीं, लेकिन उसके खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए सहेज जरूर लेती हैं। आपके स्नेह और प्रोत्साहन के लिए आभार। ✨🤍

  5. tidalscribe.com Avatar

    Beautiful words in the English translation.

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much for your kind words. 🌸 I’m glad the English translation resonated with you and conveyed the emotions behind the poem so beautifully. Your appreciation means a lot. 🙏✨

  6. Krish Avatar

    अरे वाह वाह क्या खूबसुरत कविता लिखी है आपने। लाजवाब। तस्वीरो में कैद जिंदगी को, लमिहो को बडी समझदारी और गहराई से लिखा है आपने। हमेशा ही आपके लेख और कविताओ ने दिल को प्रभावित किया है। ऐसी रचनाए जिंदगी का नजरिया बदल देती है। आप ऐसे ही आगे बढती रहिए हमेशा। 😃🩷🩷🤝🤝👏👏

    1. nihshabdblog Avatar

      इतने सुंदर शब्दों और स्नेह के लिए दिल से धन्यवाद krish🙏🌸 आपका प्रोत्साहन ही लिखते रहने की प्रेरणा देता है। 😊

      1. Krish Avatar

        Kya mai ise post kar sakta hu apne insta pe??

  7. Krish Avatar

    क्या मै इसे अपने इंस्ट्राग्राम पे पोस्ट कर सकता हू??

    1. nihshabdblog Avatar

      Bilkul kar sakte ho krish. Bas mujhe credit de dena.

  8. […] तस्वीरों में कैद यादें […]

    1. nihshabdblog Avatar

      🤍🤍✨

Leave a Reply

Discover more from NihshabdBlog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading