My Mother — The Soft Strength Behind My Life ❤️

मेरी माँ…
वो मेरी ज़िंदगी की
सबसे खूबसूरत सीख हैं। ❤️

.

मैंने उन्हें
हर परिस्थिति में
शांत रहना देखा है,
टूटकर भी
सबको संभालते देखा है,
और बिना कुछ कहे
अपनों के लिए
सब कुछ करते देखा है। 🌸

.

उन्होंने मुझे
सिर्फ जीना नहीं सिखाया…
उन्होंने मुझे
आत्मसम्मान सिखाया,
हिम्मत सिखाई,
और ये सिखाया कि
एक औरत की असली ताक़त
उसके दिल की नरमी में होती है। ❤️

.

आज अगर मैं
मुश्किल दिनों में भी
खुद को संभाल लेती हूँ,
अगर दुनिया बदल जाने पर भी
दिल में प्यार बचा हुआ है…
तो उसकी वजह
मेरी माँ हैं। 🙂

.

क्योंकि मजबूत औरतें
शोर नहीं करतीं…
वो बस
अपनी बेटियों को
इतना प्यार दे जाती हैं
कि वो जिंदगी से डरना छोड़ देती हैं। 🌷

.

सभी माँओं के लिए… ❤️

.

कुछ माँएँ
अपने प्यार को कभी शब्दों में नहीं कहतीं…
बस पूरी जिंदगी
चुपचाप अपने बच्चों पर लुटा देती हैं। 🌸

.

उनकी दुआओं में सुकून होता है,
उनकी गोद में दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह,
और उनके होने से ही
घर… घर लगता है। 🙂

.

दुनिया की हर माँ को
दिल से प्यार, सम्मान और धन्यवाद।
Happy Mother’s Day ❤️🌷

.


My mother…
is the most beautiful lesson of my life. ❤️

.

I have seen her
remain calm through every situation,
hold everyone together
even while breaking silently inside,
and do everything for the people she loves
without ever saying a word. 🌸

.

She did not just teach me how to live…
she taught me self-respect,
courage,
and that the true strength of a woman
lies in the softness of her heart. ❤️

.

So if today
I can still hold myself together during difficult days,
if love still survives inside me
despite the world changing around me…
it is because of my mother. 🙂

.

Because strong women
do not always make noise…
sometimes,
they simply love their daughters so deeply
that they stop fearing life itself. 🌷

.

For all the mothers out there… ❤️

.

Some mothers
never express their love through words…
they simply spend their entire lives
quietly pouring it into their children. 🌸

.

There is comfort in their prayers,
the safest place in the world in their embrace,
and it is because of them
that a house truly feels like home. 🙂

.

To every mother in the world
love, respect, and heartfelt gratitude.
Happy Mother’s Day ❤️🌷

.

A warm and emotional Mother’s Day illustration of a mother lovingly holding her child during sunset, with soft floral details and heartfelt typography.
The softest strength in every life… a mother ❤️🌸

—Rajeshwari 🧿💕

© Nihshabd by Rajeshwari. All Rights Reserved

Comments

29 responses to “My Mother — The Soft Strength Behind My Life ❤️”

  1. vermavkv Avatar

    अत्यंत सुंदर, भावुक और दिल को छू लेने वाली अभिव्यक्ति। ❤️🌸
    हर पंक्ति में माँ के त्याग, प्रेम, धैर्य और निस्वार्थ समर्पण की गहराई साफ महसूस होती है। विशेषकर —
    “मजबूत औरतें शोर नहीं करतीं… वो बस अपनी बेटियों को इतना प्यार दे जाती हैं कि वो जिंदगी से डरना छोड़ देती हैं।”
    यह पंक्ति सचमुच आत्मा को स्पर्श कर जाती है।

    माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, सबसे सुरक्षित आश्रय और सबसे पवित्र प्रेम होती हैं। आपकी लेखनी ने उसी भाव को बेहद खूबसूरती और सादगी से व्यक्त किया है।

    1. nihshabdblog Avatar

      आपके इतने गहरे और संवेदनशील शब्दों के लिए दिल से धन्यवाद वर्मा जी ❤️ माँ पर लिखते हुए बस वही भाव शब्द बन गए, जिन्हें हम सब कहीं न कहीं महसूस करते हैं, पर हमेशा कह नहीं पाते। बहुत अच्छा लगा कि आपने उन भावनाओं को इतनी आत्मीयता से समझा। 🌸

  2. She Rose Anyway♡ Avatar

    Happy Mother’s Day to sweetheart 🥰
    And to anyone else who is in that soft spot of motherhood 🥰

    1. nihshabdblog Avatar

      Aww, thank you so much 🥰 Happy Mother’s Day to every beautiful soul who carries the warmth, love, and softness of motherhood in their heart ❤️🌸

  3. Aptivi Avatar
    Aptivi

    So lovely! I wish a great Happy Mother’s Day to you and to all the mothers in the whole world! 💜🥰

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much 🤍🥰 Wishing love, warmth, and endless happiness to all the beautiful mothers around the world too ❤️🌸

      1. Aptivi Avatar
        Aptivi

        You are most welcome ☺️💜

  4. Chitrangada Sharan Avatar

    Beautifully penned!
    Thank you for sharing this on Mother’s Day 🙏 ❤️

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much Chitrangada ❤️ Mother’s Day felt like the most beautiful time to put these emotions into words 🙏🌸

  5. SRIKANTH Avatar

    What a beautiful tribute, Rajeshwari ❤️ Your words capture the quiet, unshakable strength of a mother’s love so perfectly. The part about her holding everyone together while breaking silently inside — that’s the kind of love that shapes lives without anyone ever noticing. Thank you for sharing this piece of your heart. It made me stop and feel grateful for my own mother too. 🌸 Happy Mother’s Day to her and to every mother 🙏❤️

    1. nihshabdblog Avatar

      Your words truly touched my heart Srikanth ji❤️
      I think mothers carry so much silently that we often realise their strength only when we pause and really look closely. So grateful this piece made you feel closer to your own mother too 🌸🙏 Happy Mother’s Day to all the beautiful mothers whose love quietly holds the world together ❤️

  6. gc1963 Avatar

    Wah!!

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much Geeta ji🙏🏻

  7. Nageshwar singh Avatar

    माँ पर लिखे,,शब्द कितने कम लगते हैं
    अविस्मरणीय है ममता,,ये छाँव ही देते हैं
    ,,बहुत सुन्दर शब्दावली से रचित आपकी लेखनी 👌👌❤️❤️

    1. nihshabdblog Avatar

      सच कहा आपने ❤️ माँ की ममता को शब्दों में बाँध पाना शायद कभी पूरा हो ही नहीं सकता। बहुत धन्यवाद आपके इतने सुंदर और स्नेहभरे शब्दों के लिए 🌸🙏

      1. Nageshwar singh Avatar

        नारीत्व में ही ममता करुणा दया प्रेम का आधार है
        प्रथम गुरु माँ होती है सर्वविदित है,,माँ को नमस्कार है
        आपको भी हार्दिक धन्यवाद जी

  8. Vijay Srivastava Avatar

    राजेश्वरी जी…
    आपने “माँ” को केवल शब्दों में नहीं बाँधा,
    बल्कि उस मौन स्त्री-हृदय की धड़कनों को स्वर दिया है,
    जो पूरी उम्र अपने हिस्से का उजाला
    अपनों की हथेलियों में रख देती है।

    आपकी पंक्तियाँ पढ़ते हुए ऐसा लगा,
    मानो कोई पुरानी सांझ
    धीरे-धीरे स्मृतियों के आँगन में उतर आई हो…
    और वहाँ एक माँ बैठी हो,,,
    थकी हुई, शांत, मगर अब भी अपने बच्चों के लिए
    मन ही मन दुआएँ बुनती हुई।

    “टूटकर भी सबको संभालते देखा है…”
    यह केवल एक पंक्ति नहीं,
    यह हर माँ की वह अनकही कथा है
    जिसे वह स्वयं से भी कभी पूरा नहीं कह पाती।
    माँएँ शायद बोलती कम हैं,,,
    वे अपने आँसुओं को रसोई की भाप में छिपा देती हैं,
    और अपनी थकान को बच्चों की मुस्कानों में।

    आपने अत्यंत गहरी बात कही है,,,
    “मजबूत औरतें शोर नहीं करतीं…”
    सचमुच, वे अपने भीतर एक अथाह समुद्र लेकर जीती हैं।
    उनके प्रेम की ध्वनि बाहर नहीं सुनाई देती,
    किन्तु वही प्रेम
    बच्चों के भीतर जीवन भर साहस बनकर धड़कता रहता है।

    यह रचना पढ़ते हुए बार-बार ऐसा अनुभव हुआ,
    मानो प्रत्येक पाठक को अपनी माँ की वह उँगली पुनः स्मरण हो आए,
    जिसे पकड़कर उसने पहली बार संसार से डरना छोड़ा था।

    आपकी लेखनी में एक अद्भुत नमी है, राजेश्वरी जी…
    वह नमी, जो केवल आँखों से नहीं,
    आत्मा की गहराइयों से उतरती है।
    -विजय श्रीवास्तव

    1. nihshabdblog Avatar

      विजय जी, आपके शब्द पढ़कर सचमुच मन बहुत देर तक शांत और भावुक बना रहा… ❤️इतनी गहराई और आत्मीयता से किसी रचना को महसूस किया जाए, इससे बड़ा सम्मान शायद किसी लेखक के लिए नहीं होता। सच कहूँ, माँ पर लिखते समय ऐसा लगा ही नहीं कि मैं कुछ “लिख” रही हूँ… बस कुछ पुराने एहसास, कुछ अनकही स्मृतियाँ और माँओं का मौन प्रेम स्वयं शब्द बनते चले गए। आपने जिन भावों को पहचाना और जिस संवेदनशीलता से उन्हें लौटाया, वह दिल को छू गया।
      हृदय से आभार… 🌸🙏

  9. KK Avatar
    KK

    अति भावपूर्ण अभिव्यक्ति। एक मां का अपनी मां के प्रति व्यक्त सद्भावना और उद्गार दिल को छू लेता है। इस पावन दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। शुभो मातृ दिवस 🙏💐❤️

    1. nihshabdblog Avatar

      आपके इतने स्नेहपूर्ण और भावभरे शब्दों के लिए हृदय से धन्यवाद 🙏❤️ माँ के प्रति जो भाव मन में होते हैं, उन्हें शब्दों में पूरी तरह कह पाना शायद कभी संभव नहीं होता… बहुत अच्छा लगा कि मेरी भावनाएँ आपके हृदय तक पहुँच सकीं।
      आपको भी मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸💐

  10. Usha Mangalssen Avatar

    The best tribute to every Mother on Mother’s Day. Your words carried the warmth and caress of a Mother on whose lap we can rest, her unspoken words silently convey her love for her children. A Mother’s love is and will unconditional now and forever. Happy Mother’s Day to all 🌸🙏❤️✨

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much Usha 🤍A mother’s love truly is unconditional and beyond words. Happy Mother’s Day to all mothers 🌸❤️

  11. Caleb Cheruiyot Avatar

    Happy mother’s day!

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much 🤍✨

  12. daneelyunus Avatar

    Happy Mother’s Day

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much 🙏🏻

      1. daneelyunus Avatar

        Most welcome 😊

  13. ganga1996 Avatar

    So sweet 💕!

    1. nihshabdblog Avatar

      Aww.. Thank you Ganga🤍✨

Leave a Reply

Discover more from NihshabdBlog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading