कुछ लोग ज़िंदगी में
बस एक एहसास बनकर आते हैं…
ना पूरी तरह हमारे होते हैं,
ना कभी दिल से दूर जाते हैं।
उनकी यादें
फूलों की खुशबू जैसी होती हैं…
दिखती नहीं,
पर हर पल महसूस होती रहती हैं।
कभी किसी शाम की ख़ामोशी में,
कभी किसी पुराने गाने में,
तो कभी अचानक आई मुस्कान में
वो चुपचाप मिल जाते हैं…
और तब समझ आता है,
कि प्यार हमेशा पाने का नाम नहीं होता…
कभी-कभी किसी को
दिल से महसूस करते रहना भी
इश्क़ होता है।
हर कोई उस एहसास की खूबसूरती नहीं समझ पाता…
क्योंकि कुछ लोग सिर्फ चेहरा देखते हैं,
और कुछ
रूह तक पढ़ लेते हैं… ❤️
Some people enter our lives
just as a feeling…
Never completely ours,
yet never truly gone from the heart.
Their memories are like the fragrance of flowers…
Invisible,
yet felt in every quiet moment.
Sometimes in the silence of an evening,
sometimes in an old song,
and sometimes in an unexpected smile,
they softly return to us…
And that’s when we realize
love is not always about possessing someone…
Sometimes,
just feeling someone deeply within your soul
is also love.
Not everyone understands
the beauty of such emotions…
Because some people only see a face,
while a few
can read the soul itself… ❤️

they simply bloom quietly in the silence of the heart. ❤️
—Rajeshwari 🧿💕
© Nihshabd by Rajeshwari. All Rights Reserved
Hi, Rajeshwari! ☺️
What a nice poem about the fragrance of love that is unspoken! I enjoyed reading all the lines, and they are so true 👍
My holidays are going so well! In fact, we even had fun with my family until it’s almost midnight yesterday! Oh, and I listened to some music while in a car! 🤩🎧
Today’s about to be so great for me! So, enjoy your day! ☺️
Hi! ☺️ Thank you so much for your kind words. I’m delighted you enjoyed the poem. 🌹 Your holiday sounds wonderful—late-night family laughter and music on a car ride are the kinds of moments that become beautiful memories. 🎧✨
I hope today brings you even more joy, fun, and reasons to smile. Enjoy every moment of your holiday, and thank you for stopping by! 😊🌼
You’re most welcome, Rajeshwari! ☺️
Thank you so much. Indeed, my holidays are so awesome with unforgettable memories with late night dinners with family, long road trips, and music! 👍
Of course, I’ll enjoy every single moment of my holidays! I have the same hopes for joy and fun today! 🙏
You made my day and brought smiles to my face! ☺️
Beautifully expressed, Rajeshwari. ❤️ You’ve captured something so rare and tender—the kind of love that doesn’t hold on, yet never lets go. Your words remind us that some connections live not in presence, but in essence. Truly, it takes a deep soul to feel and write something this pure. Thank you for sharing this piece of your heart.
Aww, thank you so much Srikanth ji for such a beautiful and thoughtful comment. ❤️ Your words touched my heart. I’m grateful the poem resonated with you and that you felt the emotions woven into it. 🌹✨
कुछ रूह तक पढ़ लेते हैं,,आज भी ये बात अपने स्थान पर पूर्णत: सत्य है,,मन को छूती हुई कविता ❤️ शुभ रात्रि
हृदय से धन्यवाद नागेश्वर जी। ❤️ कुछ एहसास शब्दों से नहीं, रूह से समझे जाते हैं। आपकी प्रतिक्रिया मन को छू गई। 🌹 शुभ रात्रि। ✨
हमारी प्यारी लेखिका महोदया जी,,बहुत शक्ति है आप में,,बताइए दिन को भी good night बना दिए,,अच्छा लगा 😁❤️
अरे महोदय जी! 😁❤️ इतनी भी शक्ति नहीं है मुझमें कि दिन को रात बना दूँ। 🤭 दरअसल यह मैंने रात में ही लिखा था। कुछ दिनों से तबीयत थोड़ी ख़राब चल रही है, इसलिए सबको समय पर उत्तर नहीं दे पा रही। लिखकर सेव कर लिया था, लेकिन पोस्ट सुबह कर पाई। 😄
अब जब पोस्ट किया, तो दिन था या रात, उस पर ध्यान ही नहीं गया। अच्छा लगा कि आपने इतनी बारीकी से पकड़ लिया। आपकी यह प्यारी टिप्पणी पढ़कर मुस्कान आ गई। 🌸🙏😊
बस जी ऐसे ही हसते हँसाते चलते रहें हम,,आप स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें यही प्रार्थना है मेरी ❤️
बस नागेश्वर जी, मुस्कुराहटों का यह सिलसिला यूँ ही चलता रहे। 😄🌸 आपकी दुआओँ के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर आपको भी स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपकी मुस्कान हमेशा ऐसी ही बनी रहे। ❤️🙏
ऐसी बात सदा हृदय को छूती है जी,, मेरे से पाँच गुना यही शुभेच्छा आपको फलित हो ❤️🙏🏻
बहुत सही कहा आपने, प्यार कहने सुनने या करने की चीज़ उतनी नहीं, जितनी महसूसने की। सुंदर अभिव्यक्ति 👌✨💫
बिल्कुल KK। ✨ प्रेम का सबसे गहरा रूप अक्सर शब्दों से परे होता है वह बस महसूस किया जाता है। आपकी सुंदर प्रतिक्रिया के लिए हृदय से धन्यवाद। 🌹💫
यह रचना बेहद कोमल, गहरी और आत्मा को छू लेने वाली है।
आपने “रिश्तों” और “यादों” को जिस तरह शब्दों में पिरोया है, वह बहुत ही भावपूर्ण है। इसमें एक ऐसी उदासी है जो भारी नहीं लगती, बल्कि धीरे-धीरे मन को शांत करती जाती है—जैसे कोई पुरानी खुशबू जो समय के साथ और भी गहरी हो गई हो।
“ना पूरी तरह हमारे होते हैं, ना कभी दिल से दूर जाते हैं”—यह पंक्ति विशेष रूप से बहुत सुंदर है। इसमें रिश्तों की वह सच्चाई छिपी है, जिसे अक्सर लोग महसूस तो करते हैं, लेकिन शब्दों में नहीं कह पाते।
आपके इतने सुंदर और गहन शब्दों के लिए हृदय से धन्यवाद वर्मा जी। ❤️🌹 मेरी रचना को आपने जिस संवेदनशीलता से पढ़ा और समझा, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। विशेषकर उस पंक्ति को आपने जिस तरह महसूस किया, वही भाव उसे लिखते समय मेरे मन में था कुछ रिश्ते दूरी में भी बने रहते हैं और स्मृतियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
आपकी यह प्रतिक्रिया स्वयं एक सुंदर रचना जैसी लगी। 🙏✨
“राजेश्वरी जी, आपकी पोस्ट का मुख्य लेख मेरे यहाँ पूर्ण रूप से दिखाई नहीं दे पा रहा, केवल टिप्पणियाँ ही दिख रही हैं। फिर भी इतना अवश्य कहूँगा कि पाठकों की प्रतिक्रियाएँ देखकर महसूस होता है कि आपकी रचना अवश्य ही अत्यंत भावपूर्ण और विचारोत्तेजक होगी।
बहुत-बहुत धन्यवाद विजय जी। 🌹 रचना पढ़े बिना भी आपने जो स्नेह और विश्वास व्यक्त किया, वह मेरे लिए किसी भी प्रशंसा से अधिक मूल्यवान है। आशा है कि आपको शीघ्र ही पूरी रचना पढ़ने का अवसर मिलेगा। 🙏✨
Lovely lines Rajeshwari
Thank you! 😊 Delighted that you enjoyed them. 🤍✨
Perfectly distinguished, the difference between attachment and love.
Watering a plant for the flowers to bloom and nurture them regularly is love but plucking one everyday is just a form of temporary attachment.
Beautifully said Ishika. ❤️ Love helps a flower bloom; attachment only seeks to possess it. Thank you for adding this beautiful insight. ✨🦋