एक ख़ूबसूरत सी शाम लिखूँ,
या तेरी हँसी का जाम लिखूँ,
ढलते सूरज की बाहों में
मैं तेरा अपना नाम लिखूँ।
रंग जो बिखरे बादल पर,
उनमें तेरी तस्वीर मिले,
हवा चले तो यूँ लगे
जैसे तू मुझसे रूबरू मिले।
ख़ामोशी भी कुछ कहती हो,
आँखें भी इकरार करें,
उस पल की नरम रौशनी में
दिल तुझको ही बार-बार लिखे।
फिर चुपके से इस मौसम पर
एक छोटी सी बात लिखूँ
दुनिया चाहे कुछ भी समझे,
मैं हर शाम में तेरा नाम लिखूँ।
.
.
A beautiful evening… let me write,
or pour your laughter into twilight,
In the arms of the sinking sun,
let me write your name with mine as one.
The colors scattered through the sky,
feel like traces of you passing by,
And every breeze that softly came,
feels like meeting you again. ✨
Even silence seemed to confess,
while eyes spoke more and words spoke less,
In that tender fading light above,
my heart kept writing only love.
Then quietly on this evening’s flame,
let me write one little thing again
Whatever this whole world may say,
I find your name in every evening’s sway.
.

—Rajeshwari (राजेश्वरी )🧿💕
© Nihshabd by Rajeshwari. All Rights Reserved
Beautifully penned, Rajeshwari ji! ✨
Your words paint such a tender, soul-stirring evening — where silence speaks, colors whisper, and every sunset feels like a quiet confession of the heart. The way you weave longing with gentle hope is truly moving. This piece lingers long after reading. Eager to read more of your heartfelt creations.
Keep sharing your beautiful Nihshabd. 🙏
Thank you so much for such heartfelt words Aniruddha ji. 🙏✨ It truly means a lot when someone not only reads the words, but also feels the silence and emotions hidden within them.🤍
“Nihshabd” was written from a very quiet corner of the heart, and your beautiful response makes me feel deeply understood. Grateful for your kindness and encouragement. 🤍🌸✨
Realistic, splendid, and amazing! 👍☺️ This has got to be the most beautiful description of the evening where colors bloom in the sky, silence speaks for itself, and sunset giving you meditating looks in the dusk. 🌇🌆
Thank you so much for such beautiful words. 🌸✨ I’m truly happy that the poem could make you feel that evening so vividly. Some sunsets don’t just color the sky they quietly color the heart too. Your lovely response means a lot to me. 🌇🤍✨
You are most welcome ☺️ Of course, those sunsets do color our hearts, too! 💜
Rajeshwari, your presence turns every evening into poetry. The way you laugh, the way your name lingers in the breeze and in the fading light—it’s all captured here. This isn’t just a verse; it’s a feeling you’ve inspired. Truly, every twilight whispers your name. ✨
Your words felt like a gentle evening breeze soft, warm, and beautiful. 🤍✨
I honestly don’t know what touched me more… the sweetness of your message or the way you understood every feeling behind those lines.
Thank you Srikanth ji🤍✨for making this moment feel even more special. 🌸
वाह वाह,,,एक एक अल्फाज़ कीमती,,,,
मुहब्बत पर क्या खूब एहसास,,की बातें 👌👌
बहुत बहुत शुक्रिया 😊 आपको अल्फाज़ पसंद आए, यही मेरे लिए सबसे खूबसूरत बात है। ✨
राजेश्वरी जी,
आपकी रचना पढ़ते हुए ऐसा लगा जैसे कोई शाम धीरे-धीरे शब्दों में उतर आई हो… बिना शोर, बिना आग्रह… सिर्फ़ एहसास बनकर।
कुछ लोग सूर्यास्त देखते हैं,
और कुछ… किसी की याद में पूरा आसमान पढ़ लेते हैं।
आपकी पंक्तियों में वही ठहराव है
जहाँ मोहब्बत इज़हार नहीं करती,
बस हर रंग में दिखाई देने लगती है।
“मैं हर शाम में तेरा नाम लिखूँ…”
यह पंक्ति नहीं, एक ऐसी ख़ामोश मोहब्बत है
जो शायद कभी पूरी तरह कही ही नहीं जाती।
ढलती रौशनी,
हवा की नरम सरगोशियाँ,
और आँखों का वो अनकहा इकरार
आपने हर एहसास को इतने सलीके से छुआ है
कि कविता पढ़ी नहीं जाती… महसूस होने लगती है।
सच कहूँ तो,
कुछ शामें बहुत ख़ूबसूरत होती हैं…
और कुछ, आपकी लेखनी की वजह से यादगार बन जाती हैं।
-विजय
विजय जी,
आपके शब्दों ने सच में उस कविता को और भी खूबसूरत बना दिया। ✨इतनी नरमी और एहसास के साथ किसी का पढ़ना, लिखने वाले के लिए सबसे प्यारी बात होती है।🤍✨
दिल से शुक्रिया…🤍✨
कुछ प्रतिक्रियाएँ सिर्फ़ तारीफ़ नहीं होतीं, वो देर तक मुस्कुराहट बनकर साथ रहती हैं। 🌸✨
और आपकी यह प्रतिक्रिया भी उन्हीं खूबसूरत एहसासों में से एक है, जिसे शायद मैं बहुत देर तक याद रखूँगी। 🤍✨
सिर्फ निशब्द ही इतने प्यारे शब्द बोल सख्ता हे
निशब्द तो बस एहसास लिखता है…प्यारे शब्द तो सामने वाले की खूबसूरत नज़र बना देती है। 🤍✨
यह कविता बहुत ही कोमल, भावपूर्ण और सुंदर है। इसमें प्रेम को प्रकृति की छवियों—शाम, सूरज, बादल और हवा—के साथ बहुत सहजता से जोड़ा गया है।
कविता की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सरल भाषा और गहरी भावनाएँ हैं, जहाँ हर दृश्य प्रेम और यादों से भर जाता है। “तेरा नाम हर शाम में लिखना” जैसे भाव इसे बहुत ही रोमांटिक और आत्मीय बना देते हैं।
कुल मिलाकर यह एक बहुत ही मधुर, संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली प्रेम कविता है।
आपने कविता की भावनाओं को इतनी सुंदरता से महसूस किया, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।
बहुत-बहुत धन्यवाद वर्मा जी, आपके इतने कोमल और आत्मीय शब्दों के लिए।
आपका बहुत-बहुत आभार 🙏
कविता तभी पूर्ण लगती है जब उसकी भावनाएँ किसी संवेदनशील हृदय तक पहुँच सकें। आपके शब्दों में जो आत्मीयता और विनम्रता है, उसने मन को सचमुच छू लिया। ऐसे सुंदर सृजन और भावपूर्ण संवाद ही साहित्य को जीवंत बनाते हैं। हार्दिक धन्यवाद व सादर शुभकामनाएँ। ✨
Khoobsurat!
बहुत बहुत धन्यवाद… आपके एक शब्द “खूबसूरत” ने पूरी मेहनत सार्थक कर दी। ✨🌸
🙏
A beautiful love poem that touches the heart. Well penned👌👌💐🌼
Thank you so much KK💐 Some evenings quietly turn into poetry… glad this one touched your heart ❤️