अनकहे एहसास 🌙✨

अनकहे एहसास हिंदी कविता – Nihshabd द्वारा राजेश्वरी की भावनात्मक कविता

मैं साँझ लिखूँ, तुम उसे एक एहसास समझ लेना,
मेरी खामोशी को भी दिल की आवाज़ समझ लेना।
हर बात लफ़्ज़ों से कहना ज़रूरी तो नहीं होता,
मेरी आँखों में छुपी हर बात को अंदाज़ समझ लेना।

.

जो दूर रहकर भी दिल के करीब रहते हैं,
उन रिश्तों को तुम एक खूबसूरत राज़ समझ लेना।
कभी मौसम बदलें, कभी रास्ते बदल जाएँ,
पर जो दिल में बसे रहें, उन्हें अपना आज समझ लेना।

.

मैं चाँद लिखूँ, तुम उसे कोई अधूरी कहानी समझ लेना,
मेरी हर दुआ में छुपी तुम्हारी निशानी समझ लेना।
वक़्त की धूल से कुछ यादें धुंधली हो जाएँ अगर,
दिल में बची मुस्कान को मेरी सौगात समझ लेना।


.

Unspoken Feelings 🌙✨

I write of twilight, you understand it as a feeling,
I write of my silence, you hear the voice of my heart.
Not every emotion needs to be expressed in words,
Understand the stories hidden in my eyes through their quiet expressions.

.

Those who remain close to the heart even from afar,
Let those bonds be cherished as a beautiful secret.
Seasons may change, and paths may turn different,
But those who live in the heart remain a part of our today.

.

I write of the moon, you see it as an unfinished story,
I write of my prayers, you find your presence hidden within them.
If time ever covers some memories with dust,
Hold on to the smile left behind as my precious gift. ❤️

..

Until the next whisper,

— Rajeshwari 🧿💕

Comments

20 responses to “अनकहे एहसास 🌙✨”

  1. Velvet horizon Avatar

    बहुत ख़ूबसूरती से आपने उन अनकहे एहसासों को शब्द दिए हैं, जिन्हें अक्सर दिल महसूस तो करता है, मगर कह नहीं पाता।
    “तुम समझ लेना…” में एक साथी से कही गई वह मासूम-सी उम्मीद है—कि मेरी ख़ामोशी पढ़ लेना, मेरी आँखों में छुपी बातों को समझ लेना और उन भावनाओं को भी महसूस कर लेना, जिन्हें लफ़्ज़ों का सहारा नहीं मिला।

    चाँद के ज़रिए अधूरी-सी कहानी और हर दुःख में छुपी किसी की निशानी को जिस तरह पिरोया है, वह बेहद सुंदर लगा। ✨🌙
    बहुत सादगी, गहराई और ख़ूबसूरती के साथ लिखा गया है। दिल से सराहती हूँ— I appreciate it from bottom of my heart 🤍

    1. nihshabdblog Avatar

      आपके शब्दों की इतनी खूबसूरत सराहना के लिए दिल से आभार। 🤍 कभी-कभी कुछ एहसास ऐसे होते हैं जो कहे नहीं जाते, बस महसूस किए जाते हैं… और जब कोई उन्हें समझ ले, तो वही सबसे बड़ी ख़ुशी होती है। ✨ आपकी संवेदनशीलता और प्यार भरे शब्दों ने इस रचना को और भी ख़ास बना दिया। बहुत-बहुत धन्यवाद। 🌙🤍

  2. Nageshwar singh Avatar

    कितना सुंदर कितना प्यारा,,,एक एक अल्फाज़ कीमती है
    एहसासो से भरी गज़ल में हर एहसास की ख़ूबसूरती है
    ❤️❤️🦋🦋 मन को बहुत भाया जी,,बहुत ही नायाब लिखा है आपने 🌅🦋🦋 सुप्रभात जी

    1. nihshabdblog Avatar

      बहुत-बहुत शुक्रिया नागेश्वर जी 🤍 आपके इतने प्यारे शब्दों ने मेरी रचना को और भी खूबसूरत बना दिया। आपका स्नेह यूँ ही बना रहे। 🦋✨🌸

      1. Nageshwar singh Avatar

        शुभ रात्रि जी 🦋🦋

  3. Glowith – Glow Every Day, Grow Every Way Avatar

    बहुत खूबसूरत लिखा है, Rajeshwari ❤️ कुछ एहसास सच में शब्दों के मोहताज नहीं होते, उन्हें बस महसूस किया जाता है। “मेरी आँखों में छुपी हर बात…” वाली पंक्ति दिल को छू गई। आपकी पूरी रचना में एक बहुत सुकून भरी खामोशी और अपनापन महसूस होता है। 🌙✨

    1. nihshabdblog Avatar

      बहुत-बहुत शुक्रिया, नंदा! 🤍 शायद कुछ एहसास लिखे नहीं जाते, बस महसूस होते हैं… और जब कोई उन्हें महसूस कर ले, तो शब्द और भी ख़ास हो जाते हैं। आपका स्नेह बहुत मायने रखता है। 🦋✨

  4. iamfoolz Avatar
    iamfoolz

    Some feelings do not need words. They are simply understood by the heart. This captures that beautifully.

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much 🤍 Some feelings truly speak in silence, and I’m glad this one found a place in your heart. 🦋✨

      1. iamfoolz Avatar
        iamfoolz

        Welcome my friend

  5. Deepika Avatar

    wow beautiful explained your feelings and words

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much Deepika 🤍 I’m glad the feelings behind the words touched your heart. 🦋✨

  6. Kanishka Pathak Avatar

    Waaah waah kya baat kyaa baat ♥️♥️♥️

    1. nihshabdblog Avatar

      बहुत-बहुत शुक्रिया, कनिष्का 🤍 आपकी तारीफ़ ने तो इन एहसासों को और भी खूबसूरत बना दिया। 🦋✨

  7. Chandni Avatar

    कुछ अल्फ़ाज़ सिर्फ पढ़े नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं… और आपकी ये रचना उन्हीं में से एक है। बहुत खूबसूरत लिखा है। ❤️✨

    1. nihshabdblog Avatar

      बहुत-बहुत शुक्रिया चाँदनी 🤍 जब शब्द पढ़ने वाले के दिल तक पहुँच जाएँ, तो लिखना सार्थक हो जाता है। आपका स्नेह बहुत प्यारा लगा। 🦋✨

  8. Ink_and_Embers Avatar

    Beautifully written! 🌙✨ So gentle, heartfelt, and full of emotions that words sometimes struggle to express. The imagery of twilight, silence, and the moon is especially lovely. ❤️

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much! 🤍 I’m glad the emotions and imagery touched you. Some feelings are best understood in silence, under the moonlight. 🌙🦋✨

  9. Joey Jones Avatar
    Joey Jones

    Lovely💫🌹

    1. nihshabdblog Avatar

      Thank you so much, Joey🦋✨

Leave a Reply

Discover more from NihshabdBlog

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading