यादें हवा की तरह होती हैं…
दिखती नहीं, मगर मन को छू जाती हैं।
और कुछ यादें तो इतनी खास होती हैं कि
बिना बुलाए आ जाती हैं,
आराम से दिल में बैठ जाती हैं,
और फिर जाने का नाम ही नहीं लेतीं। 😄
कभी किसी पुराने गाने के बहाने,
कभी किसी खुशबू के सहारे,
और कभी तो बिना किसी वजह के ही…
कभी चाय की पहली चुस्की में,
कभी बारिश की हल्की बूँदों में,
कभी किसी पुराने रास्ते से गुज़रते हुए,
वो चुपके से साथ चलने लगती हैं। ☕🌧️
और मज़े की बात तो यह है कि
जिन बातों को हम भूल चुके होते हैं,
यादों को वे भी अच्छी तरह याद रहती हैं।
फिर मुस्कुराकर कहती हैं,
“सोचा था मुझसे पीछा छुड़ा लोगे?” 😊❤️
कभी आँखें नम कर जाती हैं,
कभी होंठों पर मुस्कान सजा जाती हैं,
पर जाते-जाते हमेशा यही एहसास दे जाती हैं
कि कुछ लम्हे वक़्त से नहीं,
दिल से जुड़े होते हैं। 🌸✨
Memories are like the wind…
You cannot see them, yet they touch your heart.
And some memories are so special that
they arrive uninvited,
make themselves comfortable in your heart,
and then refuse to leave. 😄
Sometimes they return through an old song,
sometimes through a familiar fragrance,
and sometimes for no reason at all…
Sometimes they appear in the first sip of tea,
sometimes in the gentle rhythm of falling rain,
and sometimes while walking down a road
you haven’t visited in years.
Quietly, they begin walking beside you again. ☕🌧️
And the funny thing is,
the moments we think we’ve forgotten,
memories remember perfectly well.
Then they smile and seem to ask,
“Did you really think you could get rid of me?” 😊❤️
At times they bring tears to our eyes,
at times they place a smile on our lips,
but before leaving, they always remind us
that some moments are connected not by time,
but by the heart. 🌸✨
.
शब्दों में निःशब्द,
— राजेश्वरी 🧿💕
© Nihshabd by Rajeshwari

